फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There will be blackout from Jogindernagar to Palampur for seven hours today

Mandi News: जोगिंद्रनगर से पालमपुर तक आज सात घंटे तक रहेगा ब्लैक आउट

Sun, 17 Mar 2024 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 17 Mar 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
There will be blackout from Jogindernagar to Palampur for seven hours today
जोगिंद्रनगर(मंडी)। जोगिंद्रनगर और पालमपुर के मारंडा तक 17 मार्च यानी रविवार को सात घंटे के ब्लैकआउट का ऐलान बस्सी विद्युत परियोजना प्रबंधन की ओर से किया गया है। ऐसे में जोेगिंद्रनगर उपमंडल की द्रंग और विकास खंड चौंतड़ा की लगभग 50 से अधिक पंचायतों में बिजली का संकट बना रहेगा।
विज्ञापन

मकरीड़ी, बस्सी, गवाली और बालकरूपी के 11 केवी के फीडर और 33 केवी बस्सी और कांगड़ा जिला के मारंडा स्थित सब स्टेशनों में भी मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे दोनों ही जिलों के लाखों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बस्सी परियोजना के आरई जितेंद्र कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते 33 और 11 केवी के फीडरों में बस्सी परियोजना से बिजली आपूर्ति नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 9ः30 बजे से शाम 6ः00 बजे तक मरम्मत कार्य जारी रहेगा। इस दौरान शहरी क्षेत्र में शानन परियोजना के 400 केवी के फीडर से बिजली बहाल करवाने का प्रयास रहेगा लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में करीब सात घंटे ब्लैकआउट की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed