फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There will be a ban on intoxication in community programs in Talkehar Panchayat.

Mandi News: तलकेहड़ पंचायत में सामुदायिक कार्यक्रमों में नशे पर रहेगी पाबंदी

Thu, 14 Dec 2023 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
There will be a ban on intoxication in community programs in Talkehar Panchayat.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की तलकेहड़ पंचायत में अब ई-रिक्शा सेवाएं भी शुरू होंगी। इसका इस्तेमाल प्रारंभिक तौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन के लिए किया जाएगा। पंचायत में निर्माणाधीन एंबुलेंस मार्ग का कार्य पूरा होते ही ई-रिक्शा का इस्तेमाल ग्रामीणों की आवाजाही के लिए भी शुरू होगा। पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में ऐसे निर्णयों को स्वीकार करते हुए करीब 250 परिवारों ने हामी भरी है। इसके अलावा नशामुक्त पंचायत का दर्जा हासिल करने के लिए सामुदायिक कार्यक्रमों में नशे की पाबंदी पर ग्रामीणों ने प्रस्ताव पारित कर दिया है। ग्रामसभा में सालाना आय व्यय और वित्तायोग के तहत खर्च किए जाने वाले बजट की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। खुले में गंदगी न फैले, इसलिए डस्टबिन भी ग्रामीणों को बांटे गए। तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने बताया कि मनरेगा शैल्फ 2024-25 में 120 दिनों का रोजगार ग्रामीणों को दिलाने का भी निर्णय लिया गया। पंचायत के कुल 400 से अधिक परिवारों में 99 परिवारों को गरीबी रेखा से नीचे शामिल कर उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उधर, स्थानीय पंचायत सचिव रतन भारती ने बताया कि तलकेहड़ पंचायत में ई-रिक्शा सेवाएं शुरू करने और सामुदायिक कार्यक्रमों में नशे की पाबंदी के अलावा स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण पर प्रस्ताव पारित किए गए हैं। 250 के करीब परिवारों ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर हामी भरी है।
विज्ञापन

बाक्स
पंचायत के हर वार्ड में स्थापित होगी सेनेटरी पैड मशीन
पंचायत के सभी वार्डों में सेनेटरी पैड मशीन स्थापित करने की कवायद भी शुरू कर दी है। इन्सीटरेटर स्थापित किए जा रहे हैं। भैरू स्तैन, स्तैन, तलकेहड़, मचकेहड़, मचकेहड़ से सभी वार्डों में सेनेटरी पैड मशीन लगाने और इसके निष्पादन का निर्णय लिया है। ग्रामसभा में वार्ड सदस्य इंद्रा देवी, सकीना, सरोज कुमारी, रजनी, अनिता देवी, वार्ड सदस्य संजू, संजीव कुमार ने अपने-अपने वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed