{"_id":"65f1f7e4646b53f8bc02c4e4","slug":"there-were-queues-for-darshan-of-gods-and-goddesses-mandi-news-c-90-1-ssml1026-121753-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव : देवी-देवताओं के दर्शन के लिए लगी रहीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव : देवी-देवताओं के दर्शन के लिए लगी रहीं कतारें
Thu, 14 Mar 2024 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में भक्तों की आस्था के आगे खराब मौसम भी टिक नहीं पा रहा है। पड्डल मैदान में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बड़ादेव कमरूनाग के दर्शन के लिए बुधवार को टारना मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। देवता की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों तक कतारों में लगे रहे। दर्शन पाने वाले भक्तजन देवता से मनवांछित वर मांग रहे थे तो कई मन्नत पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाते रहे। इस दौरान हाथों में मौली बांधने और कमरूनाग के गुर से स्वाह करवाने के लिए भी श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान पूरा टारना क्षेत्र बड़ा देव के जयकारों से गूंज उठा।
उधर, पड्डल मैदान में बुधवार को हजारों भक्तों ने एक साथ सैकड़ों देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। प्रमुख देवी-देवताओं के पास श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। उधर, शनिदेव नागचला के दरबार में लोग अपने ग्रहों से मुक्ति पाने के लिए शीश नवाते रहे। इसके अलावा देवताओं ने एक-दूसरे के साथ भव्य मिलन किया।
मेले में बच्चों से लेकर बड़ों ने की खूब मस्ती
छोटा पड्डल मैदान में लगे कई प्रकार के झूलों पर आज बच्चों से लेकर युवा और महिलाओं ने खूब मस्ती की। ऊपर नीचे जाते समय झूलों पर युवाओं ने जोर-जोर से चिल्लाकर खूब मजे लूटे। उधर, मिक्की माउस, स्वीमिंग पुल, तैराकी, जानवरों की सेप में बने झूलों पर भी बच्चे खूब मस्ती की।