फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There was a rise in the prices of fruits in the summer season, the prices of lemon doubled

Mandi News: गर्मी के मौसम में फलों के दामों में आया उच्छाल, दोगुना हुए नींबू के दाम

Thu, 23 May 2024 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
There was a rise in the prices of fruits in the summer season, the prices of lemon doubled
जोगिंद्रनगर उपविनियमित सब्जी मंडी में देश की बड़ी सब्जी मंडियों से आपूर्ति न होने से कारोबारी भी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गर्मी बढ़ते ही फलों के दामों में भी उछाल आना शुरू हो गया है। नींबू के दाम दोगुना बढ़ने से उपभोक्ताओं की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। जोगिंद्रनगर में उपविनियमित सब्जी मंडी में देश की बड़ी सब्जी मंडियों से आपूर्ति न होने से कारोबारी भी परेशान हैं। पंजाब की सब्जी मंडियों से हो रही फलों की आपूर्ति पर थोक भाव भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर परचून की दुकानों पर पड़ना शुरू हो गया है। ग्राहकों को इसका खामियाजा अधिक भुगतना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार बाजार में नींबू 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि अप्रैल माह में इसके दाम 80 से 100 रुपये तक भी बाजार में टिके हुए थे। अंगूर का थोक भाव बाजार में 110 रुपये तक पहुंच चुका है। जबकि परचून सब्जी की दुकानों में इसकी बिक्री 160 से 180 रुपये तक हो रही है। अनार के भाव भी आसमान छू रहे हैं। 120 रुपये तक बिकने वाला अनार 160 रुपये तक भी बिक रहा है।
विज्ञापन

सेब के भाव 200 रुपये प्रति किलो भी पहुंचे हैं। गर्मी के मौसम में तरबूज का फल भी 35 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। अच्छी क्वालिटी का खरबूजा 60 रुपये तक प्रतिकिलो बिक रहा है। बता दें कि प्रदेश में देश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी दिल्ली, आगरा से आपूर्ति पूर्व में होती थी, लेकिन हिट वेव के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में इसकी मांग अधिक बढ़ जाने से हिमाचल में इसकी आपूर्ति मांगानुसार नहीं हो पा रही है। पंजाब राज्य की जांलधर, होशियारपुर की सब्जी मंडियों से आपूर्ति शुरू हुई है तो इसके थोक दाम ही बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सब्जी के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं
सब्जियों के दामों की बात करें तो इसमें कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। शिमला मिर्च, घीया और बैंगन बाजार में 30 से 35 रुपये प्रति किलो भी बिक रहा है। खीरा 15 रुपये थोक भाव बिक रहा है। टमाटर के दाम 25 से 30 रुपये तक निर्धारित किए गए हैं। सब्जी विक्रेता विवेक कुमार, संजय, मुनीश कुमार ने बताया कि कुछ फलों के दामों को छोड़कर अन्य फलों सब्जियाें के दाम नहीं बढ़े हैं।

बॉक्स
सब्जी मंडी में थोक विक्रेताओं की ओर से बेचे जा रहे फल और सब्जियों की निगरानी एपीएमसी की ओर से की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी न हो पाए।
-अमृत लाल, प्रभारी, उपविनियमित सब्जी मंडी जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed