फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is no water in the taps in Nerchowk market for four days

Mandi News: नेरचौक बाजार में चार दिन से नलों में नहीं आ रहा पानी

Fri, 30 May 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
There is no water in the taps in Nerchowk market for four days
नेरचौक बाजार में बनाई जा रही नाली। संवाद
नेरचौक (मंडी)। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजार नेरचौक में चार दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए सुबह ही लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नेरचौक बाजार के साईं बाबा मंदिर से लेकर श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल काॅलेज तक नालियां बनाने का कार्य चला हुआ है। इसके चलते सोमवार को ही पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन जल शक्ति विभाग ने कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन

साईं बाबा मंदिर से लेकर मेडिकल कॉलेज वाली पूरी लाइन में एक दर्जन से अधिक घरों में पानी नहीं आ रहा है। अभिषेक मेहरा, नेहा मेहरा, सुरेंद्र चौधरी, देशराज ठाकुर, देवदास ठाकुर, सत्य ठाकुर और सुनीता ठाकुर ने बताया कि पानी न आने से दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पड़ोसियों के कुएं से पीने का पानी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लाल सिंह, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, योगराज और राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार कहती है कि हर नल में जल दिया जाएगा, वहीं छोटे से विकास कार्य के चलते सारी पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है। अब कुछ लोगों ने जुगाड़ कर खुद ही पाइप जोड़ दिए हैं लेकिन जल शक्ति विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उधर, मामले को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि समस्या ध्यान में आई है। जल्द समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed