फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There has been no electricity in Khablech Panchayat for 10 days, villagers are angry

Mandi News: खबलेच पंचायत में 10 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों में रोष

Tue, 22 Apr 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 22 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
There has been no electricity in Khablech Panchayat for 10 days, villagers are angry
थुनाग (मंडी)। सराज विकास खंड की खबलेच पंचायत में विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से विभिन्न गांवों में पिछले 10 दिन से अंधेरा छाया हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में रात के समय, छोटे बच्चों, बुजुर्गों की तबीयत खराब होने पर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी शुभ कुमार, अशोक कुमार, दुनी चंद, मदन लाल आदि ने कहा कि दस दिन पहले खबलेच पंचायत का 25 केवी ट्रांसफार्मर जल गया था, लेकिन विद्युत बोर्ड की ओर से इस ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं की जा रही है, जबकि विद्युत बोर्ड के उच्चाधिकारियों के आगे ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए कई बार ग्रामीणों ने गुहार लगाई है, लेकिन किसी प्रकार की पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड की इस लापरवाही के चलते पंचायत के रुभड़ी, खबलेच सहित अन्य ग्रामीण इलाकों के दर्जनों परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। विद्यार्थियों, सहित गृहणियों को परिवार के लिए खाना तैयार करने, पशुओं को चारा डालने, बीमार लोगों की सेवा करने समेत कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड को चेताया कि यदि दो दिन में विद्युत ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण बोर्ड कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आई है, प्रभावित गांवों को दूसरे ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। अभी बोर्ड कार्यालय में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है, इस बारे बोर्ड के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
रविंद्र कुमार, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड थुनाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed