फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The youth danced a lot on the songs of Shivjot and Nitin

Mandi News: शिवजोत और नितिन के गीतों पर खूब थिरके युवा

Tue, 04 Mar 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The youth danced a lot on the songs of Shivjot and Nitin
मंडी में शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दर्शक।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक शिवजोत की आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। शिवजोत ने गल्ला नाल होणा न गुजारा ले ले मैनू शरारा, प्लाजो पा के निकली न, आज किथे चली मोरनी बण के, मेरा माहिया तू पटेया, गोरी नाल इश्क समेत अन्य गानों पर दर्शकों को जमकर नचाया।
विज्ञापन


इंडियन आइडल फेम नितिन ने भजनों से खूब माहौल बनाया। उन्होंने मंच पर आते ही तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में, मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी..., दमादम मस्त कलंदर, आया तेरे दर पर दीवाना गाकर दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन


लोक गायक एसी भारद्वाज ने देवा श्री गणेशा देवा श्री गणेशा, देखा एक खाब तो ये सिलसिले हुए समेत अन्य पहाड़ी गाने गाकर दर्शकों को झुमाया। सारेगामापा फेम सुनील चौहान ने भी खूब समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक गायिका जोनी ठाकुर के गीतों पर भी दर्शक झूमे। अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों ने अपने देश की संस्कृति की झलक दिखाई। संध्या में लोकगायकों और स्थानीय कलाकारों ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की शुरुआत बीरी सिंह दल की ओर से शहनाई वादन से की गई।

जोगिंद्रनगर की लोक गायिका जोनी ठाकुर ने जैसे ही मंच संभाला, मंडी की जनता ने सीटियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने माही वे मोहब्बता सच्चियां ने, बाहों में चले आओ, इक प्यार का नगमा है... आदि गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को नचाया। वहीं, सारेगामापा फेम सुंदरनगर के सुनील चौहान ने मंच पर आते ही अपनी दमदार आवाज से दिल ने तुम को चुन लिया है, छाप तिलक सब छिन्नी रे तोसे नैना मिलाई के, दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी, सावन में लग गई आग, जीने के हैं चार दिन सहित अन्य हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीत प्रस्तुत किए। चंबा से सावन जरयाल ने नच मेरी घुंघरिए इसा ढोलकी री ताना हो, धारा रेया जोगिया, शिवाबदार से जगदीश ने भी अपनी नाटियों से खूब समां बांधा।


वहीं बिलासपुर से विनय, जोगिंद्रनगर से राज वर्मा, सुंदरनगर से लोकेश भारती, अमरनाथ, सरकाघाट से वीना, द्रंग से ईश्वर, कुल्लू से अमर, सोलन से राकेश, शिमला से चंदेल म्यूजिकल ग्रुप, बागेश्वरी म्यूजिकल ग्रुप मंडी, शिवांश, शिवन्या, मेहविश-आश्वी ने बेहतरीन नृत्य और गायन प्रस्तुतियां दीं। आखिरी संध्या में राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।

मंडी में शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दर्शक।

मंडी में शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दर्शक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed