फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The workers fired from the company handed over a memorandum to the SDMThe workers fired from the company handed over a memorandum to the SDM

Mandi News: कंपनी से निकाले कामगारों को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 15 Sep 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
The workers fired from the company handed over a memorandum to the SDMThe workers fired from the company handed over a memorandum to the SDM
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। उपमंडल के कांगू में एक कंपनी में कार्यरत हिमाचली युवा कामगारों को अकारण ही निकाल दिया है। करीब 12 कामगारों में से चार को दोबारा काम पर रख लिया है। आरोप है कि कामगारों को वेतन का भुगतान भी नहीं किया है। वेतन की मांग करने पर उन्हें धमकी दी गई है।
विज्ञापन

युवाओं ने एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी को शिकायत पत्र सौंप कर काम और वेतन भुगतान की मांग की है। युवाओं नंद लाल, हरि कृष्ण, नरपत, विजय कुमार, राकेश कुमार और अमन ने बताया कि कंपनी हेड ने पहले भी इसी तरह वेतन देने से आनाकानी की थी। बाद में एसडीएम के हस्तक्षेप से काम और वेतन दिया गया था। अब दोबारा से यही किया गया है। कांगू में हिमाचल विद्युत परिषद के सब स्टेशन के निर्माण का कार्य बाहरी राज्य की कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी की ओर से स्थानीय लोगों को काम पर रखा है। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने कहा कि युवाओं को बिना नोटिस निकालने और वेतन नहीं देने की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed