फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The work of science block of the college has been stopped for two years, the material is getting rusted

Mandi News: कॉलेज के साइंस ब्लॉक का काम दो साल से बंद, सामग्री को लग रहा जंग

Wed, 04 Sep 2024 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 04 Sep 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
The work of science block of the college has been stopped for two years, the material is getting rusted
सराज हलके में नाले में बन रहा फार्मेसी कॉलेज भवन। संवाद
थुनाग (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र सराज में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शुरू किए गए कई विकास कार्य ठप हो गए हैं। पूर्व भाजपा सरकार ने सराज में बागवानी कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज और पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना की घोषणा की थी। मगर इनमें से केवल फार्मेसी कॉलेज का कार्य ही प्रगति पर है। पॉलीटेक्निक कॉलेज की अधिसूचना निरस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

पूर्व सरकार ने सराज के लंबाथाच कॉलेज में आठ करोड़ रुपये की लागत से साइंस ब्लॉक का निर्माण करवाया था। निर्माण के लिए केवल 2.5 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन बजट की कमी के कारण यह काम दो साल से बंद पड़ा है। इससे निर्माण सामग्री जंग खा रही है और भवन खंडहर में बदल रहा है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा के मानसून सत्र में इन मुद्दों को उठाया और आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार जानबूझकर सराज के विकास कार्यों में अड़ंगे डाल रही है। भाजपा सरकार ने जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र के पास बागवानी और वानिकी कॉलेज के निर्माण के लिए 205 बीघा जमीन का चयन किया था। इसके लिए वन विभाग की स्वीकृति भी प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, 240 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए केवल 10 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। लोक निर्माण विभाग ने 32 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए थे, लेकिन अब सरकार ने भूमि का सर्वेक्षण कर इसे भवन निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं पाया। इससे प्रोजेक्ट पर संकट गहरा गया है।
फार्मेसी कॉलेज की लागत दोगुनी
पूर्व सरकार ने बगस्याड़ के लिए फार्मेसी कॉलेज की स्वीकृति दी थी। यह एकमात्र प्रोजेक्ट था, जिसका भवन निर्माण कार्य पूर्व सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। इसके लिए 48 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। मगर निर्माण स्थल पर समस्याओं के कारण लागत दोगुनी हो गई है। भूरणी नाला में स्थित इस जगह पर काम मौसम की समस्याओं के कारण बार-बार रुकता रहा है। इससे इसके समय पर पूरा होने पर संदेह बना हुआ है।

भाजपा सरकार के समय क्षेत्र में शुरू हुए कई बड़े प्रोजेक्टों के कार्य बंद हो गए हैं। भाजपा सराज क्षेत्र के हितों की अनदेखी नहीं सहन करेगी। आवश्यकता पड़ने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन भी करेगी।

-गुलजारी लाल, भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने केवल थुनाग और बगस्याड़ के क्षेत्रों पर ध्यान दिया, जबकि अन्य स्थानों पर संस्थानों का उचित चयन नहीं किया।
-जगदीश रेड्डी, कांग्रेस नेता, सराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed