फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The wheel of the jeep suddenly came off, accident averted due to presence of mind

Mandi News: जीप का अचानक अलग हो गया पहिया, सूझबूझ से टला हादसा

Thu, 21 May 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The wheel of the jeep suddenly came off, accident averted due to presence of mind
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर हाईवे पर दौड़ रही एक जीप का बुधवार को पहिया अचानक अलग हो गया। शहर के गुगली पुल के समीप इस घटना से विपरीत दिशा से आ रहे वाहन भी टकराने से बाल-बाल बचे। मालवाहक जीप में लोहे का सरिया मौजूद था, जिसकी चपेट में आने से दोपहिया वाहन चालक भी सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर शहर से डोहग की तरफ जा रही मालवाहक जीप ने जैसे ही शहर की आरंभ सीमा गुगली पुल को पार किया, अचानक तीखे मोड़ पर जीप का पहिया अलग हो गया। जीप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर घसीटते हुए फंस गई। इस दौरान संकरी सड़क पर दोनों ओर से आ रहे वाहनों की टक्कर भी दुर्घटनाग्रस्त जीप से होते-होते बाल-बाल बची। शहर के समीप हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। करीब एक घंटे के बाद जीप के पहिये को दोबारा लगाकर यातायात सुचारु हुआ। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि हाईवे पर दौड़ रही जीप का पहिया अचानक अलग हो जाने से अनहोनी घटना होते-होते टली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed