{"_id":"67ab92a8239da9955302e897","slug":"the-villagers-surrounded-the-youth-who-were-involved-in-the-chitta-issue-and-handed-them-over-to-the-police-mandi-news-c-399-1-sml1012-261486-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चिट्टे के मामले में संलिप्त रहे युवकों को ग्रामीणों ने घेरा, कर दिए पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चिट्टे के मामले में संलिप्त रहे युवकों को ग्रामीणों ने घेरा, कर दिए पुलिस के हवाले
विज्ञापन
सुंदरनगर के तहत आती पंचायत सलापड़ में विद्यार्थियों को नशे के विरूद्ध जागरूक करते हुए। सत्रोत
- फोटो : रेलवे स्टेशन महोबा पर ट्रेन आते ही सवार होने की जद्दोजहद करते यात्री। संवाद
नेरचौक (मंडी)। बल्ह और सुंदरनगर उपमंडल की पंचायतों ने नशामुक्ति विशेष कर चिट्टा के खिलाफ चलाए अभियान को तेज किया है। मंगलवार को बल्ह उपमंडल की स्यांह पंचायत के टांवा गांव में संदिग्ध जगह पर बैठे चार युवकों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इनमें से एक युवक भाग निकला।
एक युवक कठयाहल, एक डिनक और दो पालमपुर क्षेत्र से थे। पालमपुर के युवक कार लेकर पहुंचे थे। स्थानीय युवक हाल ही डोएडा के जंगल में भी पकड़े गए थे। इनमें से कठयाहल का युवक चिट्टा के तीन मामलों में संलिप्त रहा है।
गांव के ही एक व्यक्ति ने तीनों के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद छातड़ू पंचायत में गठित युवाओं और महिलाओं की टीम पहुंची और उन्हें घेर लिया। छातड़ू पंचायत के युवक सन्नी, काका, आर्यन, बिजू और हैप्पी ने बताया कि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
अगली बार पकड़े जाने पर पिटाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया। बता दें कि साथ लगती पंचायत कैहड़ में एक सप्ताह पहले युवक का शव लावारिस हालत में मिला था। नशे की सामग्री भी मौके पर बरामद हुई थी। अब ग्रामीण खुद समितियां बनाकर चिट्टा में संलिप्त युवाओं पर नजर रख रहे हैं।
ग्रामीणों की शिकायत पर तीनों युवकों को पकड़ा था। उनसे कुछ भी नहीं मिल पाया और बाद में छोड़ दिया।
-संजय कुमार, थाना प्रभारी बल्ह
नशा तस्करों पर नजर रखेंगी समितियां : अमर
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। उपमंडल के सलापड़ में चिट्टे के बढ़ते प्रकोप के बाद मंगलवार को सामुदायिक भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र और एसडीएम बल्ह अमर नेगी ने शिरकत की और नशे को लेकर जागरूक किया।
एसडीएम सुंदरनगर ने कहा कि पंचायत में नशे को नजरअंदाज न करें। इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होेंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ने के लिए पंचायत स्तर पर विभिन्न समितियां गठित की जाएंगी। समितियां नशा बेचने वाले, नशा करने वाले पर कड़ी निगरानी रखेंगी और नशे से संबंधित सूचना प्रशासन को प्रदान करेंगी। एएसपी मंडी सागर चंद शर्मा ने भी नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर, बीडीओ सुंदरनगर विवेक चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी धर्मशीला आदि मौजूद रहे। संवाद