फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The victory of that party whose workers are with us is certain: Bihari

जिसके कार्यकर्ता साथ, उस पार्टी की जीत पक्की : बिहारी

Thu, 11 Apr 2024 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Apr 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
The victory of that party whose workers are with us is certain: Bihari
मंडी जिला के धर्मपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक बुधवार को शीतला माता मंदिर परिसर पुराना धर्मपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने की। बैठक में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और प्रदेश भाजपा के मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सह संयोजक वंदना गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। जिस पार्टी के कार्यकर्ता साथ होते हैं, उसकी जीत पक्की होती है। केंद्र में मोदी सरकार ने 10 वर्षों में देशहित में कई बड़े फैसले लिए हैं। इन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बने, इसके लिए हिमाचल प्रदेश से चारों लोस सीटों को जिताना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार लगातार भारी बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजें। रजत ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरा और धरातल पर सक्रियता से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चेतराम, प्रदेश भाजयुमो सचिव दिनेश, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल, जिला परिषद सदस्य जगदीश चंद, मीना, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमार, जिला पदाधिकारी बंसत सिंह, मंडलाध्यक्ष लेखराज, मोर्चा उपाध्यक्ष टेक चंद, सचिव विमला, सोहन सिंह ओमप्रकाश आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed