{"_id":"695804b87f3da65a420a1c6c","slug":"the-under-construction-four-lane-between-narla-and-mandi-has-become-a-swamp-due-to-rain-mandi-news-c-90-1-mnd1001-181382-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश से नारला-मंडी के बीच निर्माणाधीन फोरलेन बना दलदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश से नारला-मंडी के बीच निर्माणाधीन फोरलेन बना दलदल
विज्ञापन
नारला मंडी निर्माणाधीन फोरलेन पर बारिश से सड़क में कीचड़। संवाद
पधर (मंडी)। निर्माणाधीन नारला-मंडी फोरलेन बारिश के बीच फिर दलदल में बदल गया। हाईवे पर दो पहिया वाहन स्किड होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। डायवर्सन पॉइंट पर बड़े वाहनों के फंसने से यातायात भी बीच-बीच में अवरुद्ध रहा।
नारला, मोहड़धार, कुन्नू, साहल, माणा, पिपली, पाली, दंग, पाखरी, महेड़ के पास लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। फोरलेन कार्य प्रगति पर चला हुआ है। इस बीच कई स्थानों पर सड़क पर मैटलिंग का कार्य भी किया जा रहा है। मार्ग पर फ्लाईओवर पुलों का निर्माण कार्य करीब 80 प्रतिशत हो गया है। सभी पुलों में कनेक्टिविटी कार्य शेष है। यह कार्य भी आने वाले दो तीन महीनों में पूरा हो जाएगा।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि बारिश के कारण फोरलेन पर जमा कीचड़ को ग्रेडिंग करवाकर साफ कर दिया गया है। हाईवे पर यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए कंपनी के अधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं। संवाद