फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The tents of the fair traders were blown away by the storm in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में अंधड़ से मेला कारोबारियों के उड़ गए तंबू

Sun, 20 Apr 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The tents of the fair traders were blown away by the storm in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में अंधड़ से मेला कारोबारियों के तंबू उड़ गए। इससे बारिश से सामान भी भीग गया। शहर से करीब चार किलोमीटर दूर गलू देवता मेले में बारिश के खलल से आम लोग भी परेशान हुए। किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम की करवट बदली।
विज्ञापन

गलू मैदान में 20 से अधिक दुकानें अंधड़ से प्रभावित हुईं। मेला समिति के सदस्य एवं हारगुनैण पंचायत के उपप्रधान सन्नी बिष्ठ ने बताया कि अंधड़ और बारिश से प्रभावित मेला कारोबारियों को राहत प्रदान करने के यथासंभव प्रयास किए जाएंगे। उधर, तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने कहा कि जोगिंद्रनगर उपमंडल में रविवार को हुई बारिश और तेज हवाओं से हुए नुकसान की जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

....बल्हघाटी के दरबाथू में उखड़ गया पेड़
मंडी। बल्हघाटी की नलसर पंचायत के दरबाथू गांव में अंधड़ से पेड़ उखड़ कर जमीन पर गिर गया। बिहारी लाल शर्मा की गोशाला क्षतिग्रस्त होने से बाल बाल बच गई। पेड़ गिरने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बिहारी लाल ने बताया कि रात को तेज हवा चलने से यह हादसा पेश आया है। कुछ रोज पूर्व भी गांव में तीन से चार पेड़ उखड़ कर जमीन पर गिर गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed