फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The tent is fine but there is no peace, nights are spent awake

Mandi News: टेंट सही पर चैन नहीं, रातें जागकर कट रहीं

Mon, 21 Jul 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 21 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The tent is fine but there is no peace, nights are spent awake
कटौला की ग्राम पंचायत सेगली के गांव कालंग के प्​भिावितों ने लगाए टेंट। स्त्रोत जागरूक पाठक।
मंडी। सेगली पंचायत के कालंग गांव में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। बारिश से घरों के पास दरारें बढ़ती जा रही हैं। इससे ग्रामीणों की भयावह रातें टेंट में जागकर गुजर रही हैं।
विज्ञापन

लाल सिंह बताते हैं कि परिवार समेत टेंट में बसेरा तो मिल गया है, लेकिन चिंता घर की सता रही है। बारिश में घर को नुकसान न हो जाए, इसी डर में हर शाम खाना बनाकर खेतों में लगाए टेंट की ओर रुख करना पड़ता है। जिंदगी भर की कमाई से जुटाया सारा सामान घरों में कैद है।
विज्ञापन

भूस्खलन से काफी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और जमीन धंस रही है। गांव की ओर जाने वाली सड़क भी बाधित है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। लाल सिंह ने बताया कि प्रशासन ने राहत के तौर पर टेंट और तिरपाल उपलब्ध करवाए हैं, जिससे अब टेंट के अंदर पानी नहीं घुस रहा। उन्होंने जिला प्रशासन से गांव तक सड़क बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed