फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The temple premises resounded with chants on the occasion of the appearance of Chandi Mata.

Mandi News: चंडी माता के प्रकटोत्सव पर जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Fri, 17 Apr 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The temple premises resounded with chants on the occasion of the appearance of Chandi Mata.
कटौला (मंडी)। कटौला में चंडी माता का प्रकटोत्सव पर वीरवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान स्थानीय निवासियों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर उत्साह देखने को मिला तथा हर ओर भक्ति का माहौल बना रहा। इस मौके पर श्रद्धालु चंडी मंदिर कटौला से पुराने कटौला पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। ग्राम पंचायत कटौला की पूर्व प्रधान जयंवती ठाकुर ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर चंडी माता के पुजारी निशु ठाकुर ने बताया कि पुराने कटौला मंदिर परिसर में पेड़ रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed