फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The sound of thunder was heard and people ran to save their lives, spent the whole night awake

Mandi News: गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी और जान बचाने के लिए भागे लोग, रातभर जागकर काटी रात

Sat, 11 May 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The sound of thunder was heard and people ran to save their lives, spent the whole night awake
25 मेगावाट लंबाडग हाइड्रो विद्युत परियोजना की टनल में रिसाव के बाद पैन स्टॉक को भी खतरा पैदा हो
चंद मिनटों में ही फिर मलबे से भर गया बाजार, कंपनी प्रबंधन ने दिया था फिर पानी नहीं आने का आश्वासन
विज्ञापन

सीटियां बजाकर दूसरों को किया अलर्ट, मौत को करीब से देखकर सहमे ग्रामीण
खेतों में ही भूखे-प्यासे सुबह होने का करते रहे इंतजार
विजय सूद
बरोट/मुल्थान (मंडी)। मंडी और कांगड़ा जिले की सीमा पर मुल्थान स्थित 25 मेगावाट लंबाडग हाइड्रो विद्युत परियोजना की टनल में रिसाव के बाद ग्रामीण खौफजदा हैं। शुक्रवार दिनभर जारी रिसाव के बाद रात को अचानक बढ़ने पर बाढ़ और मलबे का तांडव के बीच मौत को करीब से देखकर ग्रामीण सहम गए। कंपनी प्रबंधन ने दावा किया था कि पानी आना बंद हो जाएगा। इसी के चलते मलबे हटाने और घर में रहने का जुगाड़ कर रहे लोगों को एक बार जलजले का सामना करना पड़ा और आनन-फानन भागकर जान बचानी पड़ी।
स्थानीय निवासी एवं प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार ने बताया कि जोरदार धमाके के साथ भारी मात्रा में पानी और बोल्डर वाला मलबा बाजार की तरफ आया। इसकी भनक लगते ही लोगों ने सीटियां और चिल्लाकर सभी को अलर्ट कर दिया। अभी मलबा आना शुरू ही हुआ कि लोगों ने भागकर जान बचाने में ही समझदारी समझी। मात्र पांच से दस मिनट हुए जलजले से पहले ही सब संभल गए और भाग निकले अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। एक बार फिर भारी मलबे की चपेट में आए घर व बाजार के बाद प्रभावितों ने प्रभावितों ने रिश्तेदारों, इधर-उधर और खेतों के आसपास ही भूखे प्यासे रातभर जागकर समय काटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दो टूक कहना है कि जब तक उनके नुकसान की कंपनी प्रबंधन भरपाई नहीं करती है, तब तक बाजार से मलबा न हटाया जाए। ग्रामीण पूरा मुआवजा लेने के लिए अड़े हुए हैं। प्रशासन को भी आक्रोशित ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उधर, मुल्थान तहसील के कार्यालय कानूनगो ने बताया कि मौके पर एंबुलेंस, शेल्टर और रहने इंतजाम दो होटलों में किया है। प्रशासन की तरफ से उच्चाधिकारी जायजा ले रहे हैं। हर पहलू को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।

25 मेगावाट लंबाडग हाइड्रो विद्युत परियोजना की टनल में रिसाव के बाद पैन स्टॉक को भी खतरा पैदा हो

25 मेगावाट लंबाडग हाइड्रो विद्युत परियोजना की टनल में रिसाव के बाद पैन स्टॉक को भी खतरा पैदा हो

25 मेगावाट लंबाडग हाइड्रो विद्युत परियोजना की टनल में रिसाव के बाद पैन स्टॉक को भी खतरा पैदा हो

25 मेगावाट लंबाडग हाइड्रो विद्युत परियोजना की टनल में रिसाव के बाद पैन स्टॉक को भी खतरा पैदा हो

25 मेगावाट लंबाडग हाइड्रो विद्युत परियोजना की टनल में रिसाव के बाद पैन स्टॉक को भी खतरा पैदा हो

25 मेगावाट लंबाडग हाइड्रो विद्युत परियोजना की टनल में रिसाव के बाद पैन स्टॉक को भी खतरा पैदा हो

25 मेगावाट लंबाडग हाइड्रो विद्युत परियोजना की टनल में रिसाव के बाद पैन स्टॉक को भी खतरा पैदा हो

25 मेगावाट लंबाडग हाइड्रो विद्युत परियोजना की टनल में रिसाव के बाद पैन स्टॉक को भी खतरा पैदा हो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed