{"_id":"6afd85e8d87df152f401017a","slug":"the-smc-emphasized-the-inspection-of-the-schools-basic-infrastructure-mandi-news-c-90-1-mnd1020-221935-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसएमसी ने स्कूल की मूलभूत सुविधाओं के निरीक्षण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसएमसी ने स्कूल की मूलभूत सुविधाओं के निरीक्षण पर दिया जोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला के दौरान समिति के सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और विद्यालय के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आगामी दो वर्षों के दौरान विद्यालय में किए जाने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।
एसएमसी इंचार्ज शमशेर ठाकुर ने कहा कि समिति की नियमित बैठकों में स्कूल भवन, कक्षाओं, विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, डेस्क, पंखों और कमरों में उचित वेंटिलेशन जैसी मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया जाना चाहिए। दो वर्ष के कार्यकाल के लिए गठित समिति को केवल मासिक योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना भी तैयार करनी चाहिए।
उन्होंने प्रधानाचार्य और विद्यालय स्टाफ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने पर बल दिया। कार्यशाला में प्रधानाचार्य दीपा शर्मा, एसएमसी प्रधान देशराज, समिति के सभी सदस्य और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।