फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The slip is being made immediately, now there is no pushing and shoving.

Mandi News: तुरंत बन रही पर्ची, अब नहीं हो रही धक्का-मुक्की

Fri, 03 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The slip is being made immediately, now there is no pushing and shoving.
मातृ ​शिशु अस्पताल मंडी में खुले नए पर्ची काउंटर के बाहर लोगों की जानकारी के लिए सूचना चिपकाता
मंडी। मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) मंडी में पर्ची काउंटर खुलने से मरीजों और तीमारदारों को चक्करों से राहत मिली है। पहले जोनल अस्पताल में पर्ची बनवाती पड़ती थी, उसके बाद एमसीएच में उपचार के लिए आना पड़ता था। इससे मरीजों और अभिभावकों को दौड़ लगानी पड़ती थी। अब एमसीएच में ही पर्ची काउंटर खुल गया है। यहां मरीजों की पर्चियां बनाई जा रही है। भीड़ न होने के चलते पर्चियां जल्द बन रही हैं। चिकित्सक से उपचार करवाने के लिए मरीज, तीमारदार समय पर घर के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि अभी मरीजों को यह पता नहीं है कि पर्ची काउंटर एमसीएच में खुल गया है। संबंधित मरीजों को जोनल अस्पताल से एमसीएच भेजा जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे एमसीएच अस्पताल की दूसरी मंजिल में खुले पर्ची काउंटर पर नाममात्र लोग पर्ची बनवाने के लिए कतारबद्ध नजर आए।
विज्ञापन

धीरे-धीरे संख्या में बढ़ोतरी हुई। मरीजों में सरकाघाट से पहुंचे कमलेश कुमार, तुंगल क्षेत्र के बीर निवासी विद्या, सदयाणा से वंदना, मराथु से सुनीता, अनारकली आदि ने नए काउंटर खोलने पर खुशी व्यक्त की। कहा कि अब तुरंत पर्ची बन रही है। पुराने काउंटरों पर घंटों इंतजार करना पड़ता था। पर्ची बनवाने के लिए धक्का-मुक्की भी होती थी। चिकित्सकों तक पहुंचते-पहुंचते दोपहर हो जाती थी।.......
विज्ञापन
विज्ञापन

नए काउंटर के बारे में लोगों को धीरे-धीरे जानकारी होगी। दो-चार दिनों में लोग स्वयं जागरूक होकर एमसीएच काउंटर पर पहुंचेंगे। इस काउंटर पर केवल गायनी और शिशु रोग से संबंधित मरीजों की ही पर्ची बनेगी।
-डाॅ. धर्म सिंह वर्मा, एमएस, जोनल अस्पताल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed