Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The scourge of road accidents: the toll in the district has crossed 200 this year.

Mandi News: सड़क हादसों का कहर, जिले में इस साल 200 के पार पहुंचा आंकड़ा

Thu, 19 Nov 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The scourge of road accidents: the toll in the district has crossed 200 this year.
पिछले साल प्रदेश में दूसरा स्थान, इस बार पहले पायदान पर
विज्ञापन

लडभड़ोल में छह मासूमों की मौत ने सभी को झकझोरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में बेकसूर लोगों की जान जा रही है। मंगलवार रात लडभड़ोल में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। हादसे में छह मासूम बच्चों की मौत से हर आंख नम है। एक साथ छह बच्चों की जिंदगी खत्म होने की इस घटना ने सड़क सुरक्षा और हादसों की रोकथाम के दावों पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिंताजनक बात यह है कि सड़क दुर्घटनाओं के मामले में मंडी जिला प्रदेश में सबसे आगे पहुंच गया है।
आंकड़े भी इस भयावह स्थिति की गवाही दे रहे हैं। बीते वर्ष मंडी जिला प्रदेश में सड़क हादसों के मामले में दूसरे स्थान पर था। उस दौरान जिले में 160 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई थीं, जबकि 169 हादसों के साथ शिमला पहले स्थान पर रहा था। सिरमौर में 128, ऊना में 118 और सोलन में 102 सड़क हादसे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

वहीं, चालू वर्ष में मंडी जिले में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। इस तरह मंडी ने पिछले साल के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है। शिमला दूसरे और सिरमौर तीसरे स्थान पर चल रहा है। लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी और संकरी सड़कों के साथ तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी जैसे पहलुओं पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। लडभड़ोल का हादसा केवल छह परिवारों का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। अब जरूरी है कि हादसों के कारणों की पहचान कर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं, ताकि हादसों का सिलसिला थम सके। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed