{"_id":"67f95fceb4b301f61f008bd9","slug":"the-roofs-of-eight-shops-at-the-fair-site-were-blown-away-by-the-storm-causing-chaos-mandi-news-c-90-1-ssml1045-153063-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंधड़ से मेला स्थल में आठ दुकानों की छतें उड़ीं, मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंधड़ से मेला स्थल में आठ दुकानों की छतें उड़ीं, मच गई अफरातफरी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर मेला मैदान में तेज बारिश के बाद फैला कीचड़। संवाद
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर में अंधड़ चलने से मेला मैदान में सजी आठ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। अस्थायी दुकानों की टीन की छतें उड़ गईं। इससे मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। कारोबारियों ने भागकर जान बचाई। चौंतड़ा में पेड़ गिरने से कारों को नुकसान पहुंचा है।
बारिश से मेला मैदान में दुकानों में रखा सामान भी भीग गया। शुक्रवार सुबह नौ बजे आसमान में अचानक काले बादल छा जाने से अंधेरा छा गया। वाहनों को हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। उधर तेज हवा चलने से मेले में सजी दुकानों के तिरपाल फट गए। सहारनपुर के जूता कारोबारी शिव सागर ने बताया कि दुकान को नुकसान पहुंचा। होशियारपुर के ओमी राम ने बताया कि अंधड़ से दुकान की छत उड़ जाने से नुकसान उठाना पड़ा।
इधर, जलशक्ति विभाग के मंडलीय कार्यालय चौंतड़ा में अंधड़ से एक बड़ा पेड़ गिर जाने से कुछ कारों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। कार्यालय की सुरक्षा दीवार टूट गई। जल शक्ति विभाग जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता प्यार चंद ने बताया कि मंडी-पठानकोट हाईवे के किनारे एक बड़ा पेड़ गिरने से हादसा हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि जोगिंद्रनगर उपमंडल में नुकसान की जानकारी राजस्व विभाग के कर्मचारियों से मांगी है।
विज्ञापन
...
हाई वोल्टेज तारों पर पेड़ गिरने से बिजली के 34 ट्रांसफार्मर रहे ठप
जोगिंद्रनगर उपमंडल में शुक्रवार को अंधड़ चलने से डाकघर, उपरोजगार कार्यालय और गुगली ब्रिज के समीप बिजली के हाई वोल्टेज तारों पर पेड़ गिरने से बिजली बोर्ड को परेशानी झेलनी पड़ी। शहरी क्षेत्र के करीब 34 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप हो जाने से शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल रही। दोपहर 11 बजे से एक बजे तक बिजली सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहीं। कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित रहा। बिजली बोर्ड जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि हाई वोल्टेज तारों को नुकसान पहुंचा है।
000