फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The roof of Sant Nirankari Bhawan collapsed due to landslide

Mandi News: भूस्खलन से संत निरंकारी भवन का डंगा गिरा

Thu, 24 Jul 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 24 Jul 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
The roof of Sant Nirankari Bhawan collapsed due to landslide
शानन के समीप क्षतिग्रस्त हुआ संत निरंकारी भवन का डंगा। -स्रोत : जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के शानन के समीप भारी बारिश से हुए भूस्खलन में संत निरंकारी भवन का करीब 150 फीट लंबा डंगा ढह गया। जमीन धंसने से भवन का शैड भी खतरे की जद में आ गया है, जबकि साथ लगती उपजाऊ भूमि पर खड़ी फसलें भी तबाह हो गई हैं।
विज्ञापन

संत निरंकारी भवन प्रबंधन के अनुसार करीब 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संत निरंकारी मंडल के संयोजक टेक चंद वर्मा ने बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता और भूमि के कटाव को रोकने के लिए संसाधनों की मांग की है।
विज्ञापन

तहसीलदार डॉ. अनिल मुकुल शर्मा ने कहा कि बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा रही है। राजस्व विभाग को मौके पर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed