फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The rejuvenation team inspected the health of the Regional Hospital Mandi.

Mandi News: कायाकल्प दल ने जांचा क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का स्वास्थ्य

Sun, 01 Mar 2026 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
The rejuvenation team inspected the health of the Regional Hospital Mandi.
अस्पताल की सफाई व्यवस्था, रोगियों की देख-रेख के बारे में कर्मचारी से हासिल की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कायाकल्प योजना के तहत शनिवार को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग शिमला की ओर से चार सदस्यीय निरीक्षण दल ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में बाहरी मूल्यांकन किया। इसमें निरीक्षण दल ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था, वार्ड, ओपीडी, ओटी, लैब सुरक्षा और मशीनरी सहित अन्य पहलुओं का आकलन किया।
निरीक्षण दल ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, आपातकाल वार्डों, ओपीडी और वार्डों की स्वच्छता को जांचा। दल ने संक्रमण नियंत्रण के उपायाें, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का आकलन किया। इस दौरान दल ने अस्पताल कर्मचारियों, नर्सिंग स्टॉफ व चिकित्सकों से भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

वहीं, कूड़ा-कचरा प्रबंधन, अस्पताल परिसर की सफाई, अग्निशमन उपकरणों सहित लैब व ओटी में उपकरणों की बारीकी से जानकारी हासिल कर आपातकालीन प्रबंधों का भी जायजा लिया। इस दौरान दल ने इंफेक्शन कंट्रोल व्यवस्थाओं का भी मूल्यांकन किया। निरीक्षण दल में शिमला से डाॅ. गुलशाद प्रोल्टा, नाहन मेडिकल कॉलेज से डॉ रेशम, एनजीओ प्रतिनिधि ममता और मंडी से डाॅ. सुरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

चार सदस्यीय दल ने शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल की व्यवस्थाओं व सुविधाओं का मूल्यांकन किया है। तीन चरणों में होने वाले इस निरीक्षण के आधार पर परिणाम आएंगे। इसमें अस्पताल की कार्यप्रणाली को देखते हुए प्रदेश भर में अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया जाएगा। उम्मीद है कि इस बार भी क्षेत्रीय अस्पताल अपनी बेहतर सेवाओं व सुविधा पर खरा उतरेगा। -डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed