{"_id":"665a3049fa872b33960aa847","slug":"the-public-should-decide-whether-they-want-a-full-time-servant-or-a-part-time-actress-in-politics-mandi-news-c-90-1-ssml1045-127703-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता तय करे पूर्ण कालिक सेवक चाहिए या फिर राजनीति में पार्टटाइम अभिनेत्री : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता तय करे पूर्ण कालिक सेवक चाहिए या फिर राजनीति में पार्टटाइम अभिनेत्री : विक्रमादित्य
Sat, 01 Jun 2024 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह।
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में आज मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश में मतदाता अपना जनादेश देंगे। उन्होंने आग्रह किया है कि सभी मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग जरूर करें। आज प्रदेश में एक तरफ वह लोग हैं, जिन्होंने आपदा के समय में भी लोगों का साथ नहीं दिया और दूसरी तरफ वह हैं, जो संकट में हर समय लोगों के बीच खड़े रहे।
मंडी में जारी बयान में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एक तरफ चुनाव में हिमाचल का बेटा और सबका सेवक खड़ा है तो दूसरी तरफ वह प्रत्याशी है, जिसे फिल्मी दुनिया की चकाचौंध और आराम परस्त जिंदगी प्यारी है। उन्होंने कहा कि जनता तय करे कि पूर्णकालिक सेवक चाहिए या फिर राजनीति में पार्ट टाइम अभीनेत्री। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ लोकसभा और देश में किसकी सरकार बने, सिर्फ इसके लिए ही नहीं है, बल्कि मंडी संसदीय क्षेत्र की असली आवाज लोकसभा में कौन बन सकता है, इसके लिए है।
उन्होंने कहा कि हार-जीत अपनी जगह है, लेकिन उनके परिवार ने कभी मंडी संसदीय क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश का साथ नहीं छोड़ा है। चाहे चुनाव जीते या हारे, लेकिन हम सब जनता के साथ और जनता के बीच रहे हैं। उनके परिवार की देवी देवताओं में अटूट श्रद्धा और विश्वास है, जबकि दूसरी तरफ से वह प्रत्याशी है, जिसके सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म की धज्जियिां उड़ाने और गोमाता को लेकर कई वीडियो वायरल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज देव समाज इसी लिए चिंतित है कि अगर राजनीति में ऐसे लोग आएंगे तो आगे चल कर हिंदू धर्म और देवी देवताओं की प्राचीन परंपराओं का क्या होगा।