{"_id":"6911ee7997a22327d807828e","slug":"the-public-has-come-to-know-the-truth-behind-the-chief-ministers-false-stories-rakesh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-175771-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की झूठी कहानियों का सच जान चुकी है जनता : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की झूठी कहानियों का सच जान चुकी है जनता : राकेश
विज्ञापन
मंडी। भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर से मंडी आकर लोगों को अपने झूठ की पुरानी कहानी सुनाने का प्रयास किया है। अब प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री की झूठी कहानियों का सच जान चुकी है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत देने के कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री राजनीति ही करते रहे।
मुख्यमंत्री यह भूल गए गए कि आपदा के समय जहां सरकार और सरकारी अमला कई दिनों तक नहीं पहुंच सका था, वहां भाजपा विधायक और भाजपा कार्यकर्ता लोगों के लिए राहत लेकर पहुंचे थे। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि आपदा राहत देने में भी राजनीति की जा रही है। कितने ही ऐसे परिवार हैं, जिन्हें आज तक सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं मिली है। इन परिवारों को कानून के नाम से डराया जा रहा है। छुटभैया नेता आपदा राहत राशि और सामान अपने चहेतों में बांटते रहे हैं।
मुख्यमंत्री और मंत्री अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए केवल दोषारोपण की राजनीति कर रहे हैं। राकेश जम्वाल ने मंत्री जगत सिंह नेगी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। नेगी अपने विभाग के कार्यों में असफल रहे हैं। कहा कि यह सरकार अपने वादों से लगातार मुकर रही है और जनता को गुमराह करने में लगी है। पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही है और उन्हें मेडिकल भत्ता तक सरकार नहीं दे रही है। संवाद