फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The process of issuing house tax bills has begun.

Mandi News: गृहकर बिल जारी करने की कवायद शुरू

Wed, 12 Aug 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The process of issuing house tax bills has begun.
संयुक्त आयुक्त की नई आईडी स्वीकृति के लिए भेजी
विज्ञापन

नगर निगम मंडी पुरानी मंडी, सुहड़ा और पैलेस कॉलोनी-2 वार्डों को सबसे पहले जारी होंगे बिल
सिटीजन पोर्टल और मोबाइल पर संदेश के जरिये ऑनलाइन जमा कर सकेंगे गृहकर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी में संयुक्त आयुक्त अपराजिता चंदेल के पदभार संभालने के बाद गृहकर बिल जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिल जारी करने के लिए संयुक्त आयुक्त के नाम से नई आधिकारिक आईडी तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही लोगों को बिल मोबाइल पर संदेश के जरिए भेजे जाएंगे। वे सिटीजन पोर्टल से बिल देखकर ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे।

पहले चरण में पुरानी मंडी, सुहड़ा मोहल्ला और पैलेस कॉलोनी-दो वार्डों के बिल जारी होंगे। एजीसेक का संपत्ति सर्वे जारी है और अब तक करीब 10,500 संपत्तियों का सर्वे हो चुका है। सर्वे के चलते इस बार गृहकर बिल करीब चार माह देरी से अगस्त में जारी होने की उम्मीद है। संयुक्त आयुक्त, नगर निगम मंडी अपराजिता चंदेल ने बताया कि नई आईडी तैयार कर अप्रूवल के लिए भेज दी गई है। बिल जारी करने से पहले शहरवासियों को विधिवत सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed