{"_id":"69a43bccd4cde7806a00dc94","slug":"the-prime-ministers-historic-decision-will-provide-a-protective-shield-to-women-jairam-mandi-news-c-90-1-mnd1001-187803-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय से मातृ शक्ति को मिलेगा सुरक्षा कवच : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय से मातृ शक्ति को मिलेगा सुरक्षा कवच : जयराम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा के जंजैहली में सेतु सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में भाग लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपनी जांच करवा कर चिकित्सीय परामर्श लेने का आग्रह किया और कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच गंभीर खतरों से आगाह करती है और उनसे निपटने की रणनीति बनाने में मदद करती है।
सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी सर्वाइकल कैंसर (एचपीवी) टीकाकरण अभियान को महिलाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। केंद्र सरकार की यह पहल 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए निशुल्क है। नेता प्रतिपक्ष की पत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने भी महिलाओं के स्वास्थ्य की संवेदनशीलता पर जोर दिया।