फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The poor condition of the highway in Jogindernagar has made travelling risky.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में हाईवे बदहाल होने से सफर बना जोखिम भरा

Sat, 03 Jan 2026 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
The poor condition of the highway in Jogindernagar has made travelling risky.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून सीजन में प्रभावित पठानकोट-मंडी हाईवे चार माह बाद भी बदहाल है। इससे वाहन चालकों का सफर जोखिम भरा हो गया है। जोगिंद्रनगर के सुकाबाग के समीप क्षतिग्रस्त हाईवे के एक हिस्से की अभी मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

डकबगड़ा के समीप क्षतिग्रस्त डंगे के सुधार के बाद हाईवे पर मलबे के ढेर लगे हैं। शहर से चार किलोमीटर दूर हराबाग और गुम्मा, घटासनी पर भूस्खलन से संभावित क्षेत्र में चल रहे मरम्मत कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे है। घट्टा से घटासनी तक हाईवे पर सुरक्षा रेलिंग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं। नालियां मलबे से भरी पड़ी हैं। शुक्रवार को जोगिंद्रनगर के सुकाबाग के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया के नए सिरे से निर्माण के लिए उखाड़े गए हाईवे पर कुछ वाहन चालक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। यहां एनएचएआई की ओर से चेतावनी बोर्डों के अभाव के चलते हादसों की आशंकाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

.........................
पठानकोट-मंडी हाईवे के सुधार और विस्तार के कार्य प्रगति पर चल रहे हैं। सुकाबाग में क्षतिग्रस्त पुलिया के एक हिस्से का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब दूसरे हिस्से को भी सुधारने को लेकर कार्य शुरू किया है। शहर की सड़कों पर टारिंग कार्य भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अंकित, साइट इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed