{"_id":"69ac2a962166bdca6205b244","slug":"the-police-questioned-the-prisoners-husband-and-are-gathering-facts-mandi-news-c-90-1-ssml1045-188433-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कैदी पति से पुलिस ने की पूछताछ, जुटाए जा रहे तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कैदी पति से पुलिस ने की पूछताछ, जुटाए जा रहे तथ्य
विज्ञापन
जेल में बंद पति ने पत्नी से मंगवाया था घर में छिपाया चिट्टा
डिजिटल पर न चलाएं... फॉलोअप....
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला कारागार मंडी में बंद एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने के प्रयास के मामले में पुलिस जांच जारी है। शनिवार को कैदी पति से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई कि आखिर पति ने यह चिट्टा किस मकसद से जेल में मंगवाया था। खुद लेना था या फिर किसी को आगे दिया जाना था।
आरोपी महिला से पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले में उसके घर में दबिश देकर छानबीन कर चुकी है। अब पति से भी क्रॉस चेक के लिए पुलिस ने जांच पड़ताल की है। ताकि पत्नी के बयानों को भी पुख्ता किया जा सके। पुलिस जांच में सामने आया है कि जेल में डेढ़ साल से बंद पति ने ही पत्नी को घर में छिपाए चिट्टा के बारे में बताकर उससे मंगवाया था। पत्नी बल्ह घाटी स्थित गांव में अपने मायके में रहती है। पुलिस ने घर में दबिश देकर तलाशी ली, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। बता दें कि बीते वीरवार दोपहर को मंडी जेल में कैद पति तक 1.3 ग्राम चिट्टा पहुंचाते हुए पत्नी को पकड़ा था। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।