फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The plays of Ramesh Kullavi and Sunita Bhardwaj enthralled the audience.

Mandi News: रमेश कुल्लवी और सुनीता भारद्वाज की नाटियों ने बांधा समां

Thu, 10 Sep 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The plays of Ramesh Kullavi and Sunita Bhardwaj enthralled the audience.
हरड़गलू मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते दर्शक। संवाद - फोटो : चोरी के खुलासे को लेकर बछगांव चौकी पर धरना देते व्यापारी व ग्रामीण। संवाद
हरड़गलू की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में झूमे दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। हरड़गलू नलवाड़ मेले की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक संस्कृति के रंग देखने को मिले। कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने के लिए मेला पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। स्थानीय कलाकारों के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कलाकारों ने देर रात तक दर्शकों का मनोरंजन किया।
सांस्कृतिक संध्या में सरदार पटेल विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति एवं समाजसेवी प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान शिल्पा कुमारी और उपप्रधान पवन कुमार ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने अपनी ओर से मेला कमेटी को 15 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन

स्टार नाइट कलाकार रमेश कुल्लवी ने मेरी डिंपले गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने प्यार ना होना दोबारा, पहला पहला प्यार, गला दिलेरी और चाय रा होटल सहित पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गीतों की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। उनकी नॉन स्टॉप पहाड़ी नाटियों पर दर्शक भी झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सुनीता भारद्वाज ने कजरा रे, बिलो राणी, टिप-टिप बरसा पानी, मेरा बालम बेर्ददी, म्हारे देशारा दिल हो दिलिये, चंद्रा घा बडणा पारलिया धारा हो, साहिबा री बीबीये और तेरा मेरा प्यार अड़िये जैसे गीतों से समां बांधा।
हिमाचल के प्रसिद्ध बांसुरी वादक हरदेव हरि ने अपनी मधुर धुनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने ये शाम मस्तानी, बड़ी दूर से आए हैं और दर्द-ए-दिल, दर्द-ए-जिगर जैसी धुनों की प्रस्तुति दी। कलाकार पुष्प राज ने दुल्हे का सेहरा सुहाना लगता है और पिया रे पिया रे थारे बिना लागे नाहीं मेरा जिया रे गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रूप लाल ठाकुर, चेली पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, उपप्रधान प्रेम सिंह प्रीतू, द्रुपद मेहता, हरदेव सिंह ठाकुर, धर्म सिंह, शिव कुमार, नरपत राम, अनिल अरोड़ा, नागेंद्र भारद्वाज, शम्मी भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed