फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The patient was taken to the road by walking 10 km from Nehra village

Mandi News: नेहरा गांव से 10 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाई मरीज

Fri, 12 Sep 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 12 Sep 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
The patient was taken to the road by walking 10 km from Nehra village
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी उपमंडल में बरसात के कारण भारी नुकसान हुआ है और इस कारण दर्जनों ग्रामीण सड़कें अभी तक बंद पड़ हुई हैं। कुछ सड़कें तो इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं कि उन्हें बहाल करने में अभी बहुत लंबा समय लगने वाला है। ऐसी ही एक सड़क कांढ़ा और खणी पंचायत की भी है। यहां मरीजों को कुर्सी पर दो डंडे लगाकर और उसकी पालकी बनाकर कई किलोमीटर पैदल चल सड़क तक लाना पड़ रहा है। ऐसा ही एक दृश्य वीरवार को उस समय देखने को मिला जब खणी पंचायत के नेहरा गांव की फागनी देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कुर्सी की पालकी बनाकर मरीज को उस पर बैठाया और दस किलोमीटर का कठिन पैदल सफर तय करके नोना गांव पहुंचे। यहां से मरीज को गाड़ी के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि उनके क्षेत्रों की सड़कों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। उधर, एसडीएम बालीचौकी देवी राम ने बताया कि उपमंडल के तहत बाधित हुई सड़कों की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed