फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The path of struggle amidst disaster, the conference will become a platform for collective resolve

Mandi News: आपदा के बीच संघर्ष की राह, सामूहिक संकल्प का मंच बनेगा सम्मेलन

Thu, 11 Dec 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Dec 2025 06:36 AM IST
विज्ञापन
The path of struggle amidst disaster, the conference will become a platform for collective resolve
मंडी में पड्डल मैदान में वीरवार को होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों क - फोटो : दीवानी कचेहरी से पुलिस अ​भिरक्षा में जेल जाते रामगोपाल हत्याकांड के आरोपी।
मंडी। प्राकृतिक आपदा ने हिमाचल में घर उजाड़े, सड़कें बहाईं और हजारों परिवारों के सपनों पर चोट पहुंचाई। इसी दर्द की पृष्ठभूमि में वीरवार को मंडी के पड्डल मैदान में होने वाला जन संकल्प सम्मेलन राज्य सरकार की तीन वर्ष की संघर्ष यात्रा को जनता के सामने रखेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का तीन वर्ष का सफर चुनौतियों से भरा रहा है। आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और अवसंरचना पुनर्निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मोर्चों पर सरकार निरंतर सक्रिय रही है। इस सम्मेलन में इन प्रयासों का संपूर्ण विवरण जनता के सामने रखा जाएगा। भाजपा के गढ़ मंडी से कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने की गूंज हिमाचल में सुनाई देगी।
विज्ञापन

पड्डल मैदान में होने वाला यह आयोजन आपदा के घावों, जनता की उम्मीदों और राज्य के सामूहिक संकल्प का मंच बनकर उभरेगा। इसके अलावा ग्रामीण संसद चुनने से पहले यह सम्मेलन राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के लिए पिछले कई दिनों से राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी लगातार इस आयोजन का लेकर जायजा ले रहे हैं। वीरवार को मंत्रियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण किया।
बता दें कि मंडी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार मंडी पहुंच गए हैं। सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अलावा कांग्रेस के बड़े नेता व मंत्रीगण लाभार्थियों से संवाद कर प्रदेश सरकार का रुख साफ करेंगे।


सीएम हेलिकॉप्टर से पहुंचेगे कांगनीधार हेलिपैड
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार सुबह शिमला से प्रस्थान कर हेलिकॉप्टर से कांगनीधार हेलिपैड पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से लगभग 11:00 बजे पड्डल मैदान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पड्डल मैदान पहुंचने के उपरांत दोपहर बाद तक जन संकल्प सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर बाद शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed