{"_id":"56ed89324f1c1b4c5f8b5061","slug":"the-part-of-tree-felt-on-electric-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज तारों पर पेड़ की टहनी गिरी, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज तारों पर पेड़ की टहनी गिरी, बड़ा हादसा टला
Sun, 20 Mar 2016 09:20 AM IST
अमर उजाला मंडी
अमर उजाला मंडी
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
मंडी फटाफट
मंडी में बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी, लोग हो रहे परेशान।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
शनिवार दोपहर शहर की बीएसएल कॉलोनी में तेज हवाओं के कारण सफेदे के एक बड़े पेड़ की टहनी बिजली के पोल को तोड़ती हुई सड़क पर गिर गई। उस समय सड़क पर न तो कोई वाहन था और न ही कोई आसपास से गुजर रहा था, अन्यथा टहनी गिरने से बिजली की हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे लोग बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे। बिजली के पोल पर टहनी गिरने के कारण कारण बीएसएल कालोनी में बिजली भी सारा दिन गुल रही। इस कारण कालोनी वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस पेड़ के गिरने से इसके आसपास कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी चिंता सताने लगी है। क्योंकि कालोनी में बहुत से सफेदे के पेड़ हैं जो अक्सर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। हालांकि बीबीएमबी प्रबंधन की ओर से पेड़ों की छंटाई का कार्य जारी है, लेकिन इसके बावजूद भी कई पेड़ जो गिरने की कगार पर है छंटाई की सूची में शामिल नहीं हैं। बीएसएल कर्मचारी यूनियन (इंटक) के प्रधान पवन शर्मा ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि वह बीएसएल कालोनी खतरा बन चुके अन्य पेड़ों की कटाई करने के लिए बीबीएमबी प्रबंधन को आवश्यक अनुमति प्रदान कर यहां रहने वाले लोगों की जीवन सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।