फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The pair of Garima of Mandi and Shreya of Hamirpur emerged victorious.

Mandi News: मंडी की गरिमा, हमीरपुर की श्रेया की जोड़ी बनी विजेता

Mon, 10 Nov 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The pair of Garima of Mandi and Shreya of Hamirpur emerged victorious.
मंडी। टाउन हॉल मंडी में अंडर-15 और 17 सब जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सोमवार दोपहर बाद चार बजे संपन्न हो गई। समापन अवसर पर कारोबारी राजा सिंह मल्होत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नरेंद्र राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-15 और 17 महिला-पुरुष में 5-5 मुकाबले खेले गए। महिलाओं के अंडर-17 वर्ग के पहले फाइनल में मंडी की गरिमा और हमीरपुर की श्रेया की जोड़ी विजेता रही। कांगड़ा की अवनी और हमीरपुर की सरगम उप विजेता रहीं। पुरुष वर्ग में मंडी के प्रथम और तन्मय की जोड़ी विजेता जबकि कांगड़ा के अंशुमन और रितुल उप विजेता रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में कांगड़ा के रितुल और अवनी विजेता, हमीरपुर के इशान और सरगम उप विजेता रहे। चौथे मुकाबले में मंडी की गरिमा विजेता और सोलन की तस्वी उप विजेता रहीं। पांचवें मुकाबले में हमीरपुर के शिवांश विजेता व मंडी के कार्तिक उप विजेता रहे। अंडर-15 महिलाओं में सोलन की तस्वी व कुल्लू की तेजल विजेता जबकि कुल्लू की दीपाली और प्राची उप विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों में ऊना के अमित राणा और शौर्य विजेता, कांगड़ा से सूर्यांश और तन्मय उप विजेता रहे। सोलन की तेजस्वी विजेता और कुल्लू की तेजल राजपूत उप विजेता रही। हमीरपुर के इशान विजेता व कांगड़ा के सूर्यांश उप विजेता रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed