{"_id":"6835c30c05ecf6221a06ab80","slug":"the-organization-will-run-a-campaign-against-drug-addiction-mandi-news-c-90-1-mnd1001-157496-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नशे के खिलाफ अभियान चलाएगा संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नशे के खिलाफ अभियान चलाएगा संगठन
विज्ञापन
मनरेगा, निर्माण एवं सर्व कामगार संगठन ने बैठक में लिया निर्णय
बायला पंचायत में कमेटी का गठन, रीता देवी चुनीं प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत बायला में प्रदेश मनरेगा, निर्माण एवं सर्व कामगार संगठन ने आम सभा का आयोजन किया। इसमें आमजनों और निर्माण कामगारों ने भाग लिया। सर्व कामगार संगठन और सर्वजन संरक्षण समिति के राज्य सलाहकार अमर सिंह राघवा ने प्रदेश में फैले हुए नशे पर चिंता व्यक्त की। सभी से एकजुट होकर नशे के खिलाफ अभियान चलाने का आग्रह किया।
निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से कामगारों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की गई। मनरेगा कानून और वन अधिकार कानून के बारे में जानकारी दी। कामगारों को संगठित और जागृत होकर संविधान के तहत मिले अधिकारों का अपने एवं समाज कल्याण के लिए सदुपयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर संगठन ने बायला पंचायत की कमेटी का गठन किया।
इसमें प्रधान रीता देवी, सचिव शीला देवी, उप प्रधान विमला देवी और हिमा देवी, सहसचिव मनीषा देवी एवं जमना, कोषाध्यक्ष निशा देवी को चुना। सदस्यों में नारायण दास, सुमन, पिंकी देवी, सरला देवी, रामशरण, और मीना देवी शामिल किए गए। सभा ने संगठन के मूल उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संवाद