फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The operation theatre is not ready, how will the animals be surgically treated?

Mandi News: ऑपरेशन थियेटर नहीं हो रहा तैयार, कैसे होगा पशुओं का शल्य उपचार

Thu, 06 Nov 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Nov 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
The operation theatre is not ready, how will the animals be surgically treated?
मंडी। बल्ह घाटी के भंगरोटू में बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए शिलान्यास के चार साल बाद भी पशु चिकित्सालय तैयार नहीं हो पाया है। चिकित्सक खुले में पशुओं की शल्य चिकित्सा व अन्य रोगों का उपचार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भंगरोटू में करीब 1.90 करोड़ की लागत से पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। पशु पालन विभाग ने करीब 1.20 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को अब तक सौंप दिए हैं। पशु चिकित्सालय का निर्माण होने से यहां आधुनिक मशीनों व उपकरणों से पशुओं की बीमारियों का उपचार संभव होगा। आधुनिक ऑपरेशन थियेटर समेत अन्य सुविधाएं इस बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में उपलब्ध रहेंगी। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए हाल ही में पशु पालन विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार से आग्रह किया है। भंगरोटू स्थित इस पशु चिकित्सालय में समूची बल्हघाटी के किसान अपने पशुओं का उपचार करवाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय के भवन का निर्माण कार्य जल्दी पूरा करवाने के लिए विभाग प्रयासरत है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों समेत ठेकेदार से पत्राचार किया है। उम्मीद है जल्दी शेष निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश महाजन, उपनिदेशक, पशु पालन विभाग जिला मंडी


निर्माण कार्य पूरा न होने से किसान पशुओं के उपचार की बेहतर सुविधा से महरूम हैं। किसान यूनियन ने भंगरोटू में पशु चिकित्सालय के अधूरे भवन के निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने के लिए विभाग के उपनिदेशक, तथा प्रदेश सरकार में पशु पालन मंत्री चंद्र कुमार को ज्ञापन सौंप आग्रह किया है। साथ ही यहां पर प्रवेश द्वार बनाने की भी मांग की है।

-सीता राम वर्मा, अध्यक्ष, हिमाचल किसान यूनियन

बल्ह घाटी में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसके लिए समुचित बजट भी पूर्व सरकार के कार्यकाल में जारी किया गया था। बावजूद इसके निर्माण कार्य को लटकाया जा रहा है। प्रदेश सरकार बल्ह क्षेत्र से भेदभाव कर रही है।
-इंद्र सिंह गांधी, विधायक बल्ह विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed