फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The only doctor of CHC Barot is on leave, patients are wandering

Mandi News: सीएचसी बरोट के एकमात्र चिकित्सक अवकाश पर, भटक रहे मरीज

Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The only doctor of CHC Barot is on leave, patients are wandering
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट में उपचार के लिए पहुंचाया मरीज। स्रोत जागरूक पाठक
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरोट में चिकित्सक न होने से मरीजों को उपचार सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को परिजनों की ओर से नागरिक अस्पताल पधर और जोगिंद्रनगर पहुंचाना पड़ रहा है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। विभाग लापरवाह बना हुआ है और वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं किए हैं।
विज्ञापन

बरोट निवासी चमेल सिंह, राम सिंह, बलीराम, रामशरण आदि ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट में दो माह से एकमात्र चिकित्सक ही सेवारत है। वह भी बीते दो दिन से एक सप्ताह के अवकाश पर हैं। स्वास्थ्य केंद्र बरोट में साथ लगते जिला कांगड़ा के कुछ क्षेत्र, छोटा भंगाल सहित चौहारघाटी की 20 हजार आबादी स्वास्थ्य लाभ लेती है। अस्पताल में करीब 80 मरीजों की ओपीडी होती है।
विज्ञापन

बरोट सीएचसी में चार चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें अभी केवल एकमात्र चिकित्सक ही सेवाएं दे रहा है। चिकित्सक के अवकाश पर होने के चलते मरीजों को दूर दराज के अस्पतालों में आपातकाल में ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....केस स्टडी
शनिवार सुबह बरोट निवासी लेखराज को कुछ लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। मरीज का बीपी बढ़ने से वह लंबाडग बाजार में गिर गए थे। इसे स्वास्थ्य लाभ देने के लिए लोग अस्पताल लाए हैं, लेकिन यहां चिकित्सक न होने से मरीज को उपचार नहीं मिल पाया है, हालांकि अस्पताल में तैनात स्टाफ ने चिकित्सक को फोन करके मरीज की हालत बताई, जिस पर चिकित्सक रोहित ने उन्हें दवाई बताई है।


...
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट में सेवारत एकमात्र चिकित्सक के अवकाश पर गए हैं। क्षेत्रवासियों की सुविधा को देखते हुए सोमवार से अतिरिक्त चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। अस्पताल में रिक्त चल रहे अन्य चिकित्सकों के पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
डाॅ. संजय गुप्ता, बीएमओ पधर
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed