फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The newly formed executive committee of the Brahmin Sabha took oath.

Mandi News: ब्राह्मण सभा की नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ

Thu, 11 Dec 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Dec 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
The newly formed executive committee of the Brahmin Sabha took oath.
सुंदरनगर (मंडी)। ब्राह्मण सभा जिला मंडी की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सुंदरनगर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट और जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी की घोषणा सभा के अध्यक्ष जितेंद्र वशिष्ठ ने की और पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नई टीम में प्रकाश चंद शर्मा को महासचिव और कैप्टन हेतराम शर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त बलवीर शर्मा और मोहन लाल शर्मा को मुख्य संरक्षक, भीमचंद सरोच, गुणप्रकाश शर्मा तथा मुंशीराम शर्मा को संरक्षक, लेखराज शर्मा, गोपाल शर्मा, हेमराज शर्मा तथा माया शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुष्प राज कात्यायन, जगदीश शर्मा प्रभाकर, रूपलाल शर्मा तथा श्यामलाल शर्मा को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र पाठक, जितेंद्र कुमार तथा दुर्गा प्रसाद शर्मा को सहसचिव बनाया गया।
विज्ञापन

संजय कुमार को प्रेस सचिव बनाया गया। मनु शर्मा, अमरदत्त शर्मा तथा रमेश कुमार शर्मा को संगठन सचिव, बीसी शर्मा को लेखाकार, हंसराज शर्मा को सहायक लेखाकार, गोपाल शर्मा, श्यामलाल शर्मा तथा जितेंद्र मोहन शर्मा को प्रचार सचिव, डॉ. ओम राज शर्मा को मुख्य सलाहकार, मुरारी लाल शर्मा, रेवतीलाल शर्मा, तेजराम शर्मा को सलाहकार, पूर्णचंद मोदगिल को धर्म प्रचार प्रसार का दायित्व सौंपा गया। गीतांजलि शर्मा को कानूनी सलाहकार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राम प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, बलिभद्र शर्मा, कौरा शर्मा, गिरिजा शर्मा, सरिता शर्मा, उर्मिला शर्मा, महेशकुमार शर्मा, भगतराम शर्मा तथा पदम नाभ शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट और जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा को ब्राह्मण सभा की ओर से सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण सभा सभा समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी और बेहतर कार्य करेगी।
उन्होंने वीरेंद्र भट्ट और शशि शर्मा से ब्राह्मण सभा के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सभा भवन निर्माण के उपरांत इसमें किसी भी आयोजन को लेकर कोई शुल्क नहीं लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed