फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The musical stream of the historic city of Pangna has stopped.

Mandi News: ऐतिहासिक नगरी पांगणा की स्वर-सरिता थम गई

Mon, 20 Apr 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The musical stream of the historic city of Pangna has stopped.
भजन गायिका लता गुप्ता का आकस्मिक निधन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पांगणा (सुकेत) की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान से जुड़ी भजन गायिका लता गुप्ता (55 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से न केवल संगीत जगत, बल्कि समूचा पांगणा क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया है।

लता गुप्ता वर्षों से अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं के हृदयों में भक्ति और सुकून की अलख जगाती रही थीं। उनके भजनों में निहित समर्पण, आस्था और आत्मीयता ने उन्हें हर घर की प्रिय बना दिया था। गांव के धार्मिक आयोजनों, सत्संगों और पर्वों में उनकी उपस्थिति विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती थीं।
विज्ञापन



उनका जीवन केवल संगीत तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। पांगणा सेवा केंद्र से जुड़ी लता गुप्ता ने ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय, पांगणा-सुकेत के लिए अपने नव-निर्मित घर की दूसरी मंजिल स्थायी रूप से दान कर एक प्रेरणादायक और कल्याणकारी कार्य किया। यह योगदान उनके उदार और सेवा-भावी व्यक्तित्व का सजीव प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार पर क्षेत्र के पूर्व विधायक हीरालाल भी उपस्थित रहे। करसोग केंद्र की प्रभारी लीला बहन, पांगणा केंद्र की प्रभारी संजू बहन, चुराग केंद्र की प्रभारी प्रिया बहन, ब्रह्मकुमार के डी भाई जी सहित अनेक श्रद्धालुओं और पांगणा वासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed