फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Municipal Corporation took possession of two shops in Paddal

Mandi News: नगर निगम ने पड्डल में कब्जे में लीं दो दुकानें, शराब के ठेके खुलेंगे

Thu, 17 Apr 2025 11:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:52 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation took possession of two shops in Paddal
पड्डल में दुकान को कब्जे में लेकर नगर निगम की टीम ने लगाया शराब के ठेकों का बैनर। स्त्रोत जागरू
मंडी। शहर में शराब के सात ठेकों के संचालन को लेकर नगर निगम मंडी ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। निगम ने अपनी दुकानों में ही शराब के ठेके खोलने की योजना बनाई है, ताकि आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ शराब के ठेकों के संचालन में कम खर्च हो सके। इसके लिए बुधवार को निगम की टीम ने पड्डल क्षेत्र में दो दुकानों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, कब्जाधारियों ने दोनों दुकानें मानकों के विपरीत बनाई गई थीं, जिन्हें अब कब्जे में लिया गया है। इन दुकानों के ताले तोड़कर और उन पर लगाए गए होर्डिंग एवं बैनर हटाकर निगम ने अपनी ताले जड़ दिए हैं। अब यहां पर नगर निगम ने सरकारी शराब के दुकान का बैनर लगा दिया है। यहां देशी और अंग्रेजी शराब के ठेके खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बस अड्डा और इसके आसपास क्षेत्र का दौरा कर उचित स्थान की संभावनाएं टटोली थीं। इसके अतिरिक्त समखेतर में भी शराब के ठेके के संचालन के लिए निगम ने अपनी दुकान चुन ली है। वहीं, थनेहड़ा और बाड़ी में भी शराब के ठेके खोलने के लिए दुकानों का चयन किया जा रहा है। बाड़ी में निगम अपनी जमीन पर नई दुकानों के निर्माण पर भी विचार कर रहा है। बीते सोमवार को हुई बैठक में कई पार्षदों ने शराब के ठेके संचालन को घाटे का सौदा बताया था। वहीं, पड्डल में दुकान के संचालन की बात भी एक पार्षद ने उठाई थी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने कम खर्च में ठेकों के संचालन की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम ने पड्डल में दुकानों को कब्जे में ले लिया है। यहां पर ठेके खोलने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। समखेतर में निगम अपनी दुकान में ठेके का संचालन करेगा, वहीं बाड़ी और थनेहड़ा में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।


-विजय कुमार, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम मंडी





आज फिर होगी शेष 66 शराब के ठेकों की नीलामी

जिला में शेष रह गए 66 शराब के ठेकों की वीरवार को आबकारी विभाग फिर से नीलामी करवाएगा। इन ठेकों का आधार मूल्य 45 करोड़ के करीब है। ऐसे में वीरवार को नीलामी प्रकिया के दौरान सभी शराब के ठेकों की नीलामी हो जाती है तो नगर निकाय, नागरिक आपूर्ति निगम और हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम की सिरदर्दी खत्म हो जाएगी। हाल में प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार नगर निकाय के पास 12 जबकि दूसरे निगमों के पास 54 ठेकों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य आबकारी एवं कराधान उपायुक्त मंडी वरूण कटोच ने बताया कि वीरवार को फिर से जिले में शेष बचे 66 शराब के ठेकों की नीलामी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed