{"_id":"668e8318c98dde43ce028a02","slug":"the-miscreants-took-away-jewelery-worth-lakhs-and-rs-11000-in-cash-after-burgling-mandi-news-c-90-1-ssml1025-130648-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सेंधमारी कर लाखों के आभूषण और 11 हजार नकदी उड़ा ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सेंधमारी कर लाखों के आभूषण और 11 हजार नकदी उड़ा ले गए शातिर
Thu, 11 Jul 2024 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
जरल गांव में चोरी की जानकारी देती पीड़ित महिला। -संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। जिला में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन शातिर पुलिस की पहुंच से बाहर है। इसके कारण पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में सुंदरनगर थाना के तहत जुगाहन पंचायत के जरल गांव में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर वहां से करीब छह लाख के आभूषण और 11 हजार की नकदी उड़ा ली। घटना मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को प्रेम चौधरी के घर की खिड़की की ग्रिल खोलकर शातिरों ने कमरे में प्रवेश किया और भीतर से दरवाजे को कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के लॉकर को तोड़ा और वहां से करीब छह लाख कीमत के आभूषण और 11 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
तड़के करीब 4ः30 बजे प्रेम चौधरी की पत्नी बिंदू जाग गई और कमरों में झाड़ू आदि लगाने का कार्य करने लगी। इस दौरान उसने पाया कि एक कमरा अंदर से बंद है। जब बाहर जाकर देखा तो कमरे की खिड़की खुली थी और ग्रिल आंगन में पड़ी थी। अंदर झांकने पर महिला ने देखा कि अलमारी खुली है और लॉकर टूटा हुआ व सामान बिखरा पाया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने शोर मचा कर पड़ोसियों को जगाकर वारदात के बारे में बताया। पड़ोसियों ने पुलिस और बीडीसी सदस्य महेश शर्मा को इस वारदात बारे जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस दल ने मौका पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। डीएसपी भारत भूषण ने चोरी की वारदात की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू के ध्यान में रखकर जांच कर रही है।