फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The meritorious students were thrilled after receiving the award in Barot School.

Mandi News: बरोट स्कूल में पुरस्कार पाकर चहक उठे मेधावी

Thu, 28 Nov 2024 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
The meritorious students were thrilled after receiving the award in Barot School.
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता राजमल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य राजकुमार ने सालाना रिपोर्ट पढ़ कर मुख्यातिथि को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
मुख्यातिथि राजमल ठाकुर ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन में मेहनत और लगन से कभी जी न चुराएं, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में अपना सहयोग दें और नशे से हमेशा दूर रहें। उन्होंने तीसरी कक्षा से 12वीं तक विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

इनमें अमानत प्रेम, तेजस्वनी, चाहत, आशीष, आराध्या, दिवांशु, अंजली, जानवी, रीया, प्रिया, गौरव, कनिका, कशिश, प्रियंका, कनिका, आयुषी, प्रिया, अक्षिता को सम्मानित किया। साथ ही संजिता, पदमा, श्रद्धा, अर्पित, साक्षी, बंतिका, दिव्या, सारिका, अनिका, अंजली, सलोचना, शिल्पा को भी इनाम दिए गए। इसके अलावा सलोचना, शॉटपुट में घनश्याम, नितिन, रिहान, नितिन, आयुषी, प्रिया, स्नेहा, दीपिका, वंशिका, आयूशी, सिमरन, रोहित, मोहित, आयुष, जतिन, आर्यन, विशाल, रोशन, विवेक, हर्ष, आशीष, आराध्या को भी मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। वहीं, मंजु, अमन, इंदिरा, राहुल, चमन लाल, माखन लाल, सोनाक्षी, अदीति, अभी, सुर्यांश, अंजली, अनामिका, प्रिया, पदमा, कशिश, गौरव आदि को स्मृतिचिह्न और प्रमाणपत्र भेंट कर पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed