फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The mayor read the entire budget in 36 minutes

Mandi News: 36 मिनट में महापौर ने पढ़ दिया पूरा बजट

Wed, 26 Mar 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The mayor read the entire budget in 36 minutes
मंडी। नगर निगम कार्यालय के सभागार में महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने मंगलवार को बजट पेश किया। 23 पन्नों के बजट को पढ़ने में महापौर ने 36 मिनट का समय लिया। 11:41 बजे महापौर ने बजट प्रस्तुत करना शुरू किया। 12:17 बजे उन्होंने बजट भाषण को पूरा किया। बजट प्रस्तुत करने के लिए 11:30 बजे का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि तक सात से आठ पार्षद सभागार में नहीं पहुंच पाए। इस कारण बजट को प्रस्तुत करने में थोड़ा विलंब हुआ।
विज्ञापन

समखेतर वार्ड से पार्षद निर्मल वर्मा अपरिहार्य कारणों की वजह से बजट सत्र में उपस्थित नहीं हो पाईं। उनके अलावा पांच मनोनीत पार्षद समेत अन्य सभी पार्षद शामिल रहे। बजट सत्र शुरू होने पर महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, उप महापौर माधुरी कपूर, सुमन ठाकुर, सुदेश कुमारी, सोमेश, हरदीप सिंह राजा, वीरेंद्र आर्य, नेहा, दीपाली जसवाल, राजेंद्र मोहन, योगराज, कृष्ण भानु तथा चार मनोनीत पार्षद मौजूद रहे। 11:50 बजे खलियार वार्ड की पार्षद अलकनंदा हांडा, एक मिनट बाद एक मनोनीत पार्षद पहुंचे। इसके बाद दौंधी वार्ड की पार्षद अंजय कुमारी समेत कुछ अन्य पार्षद पहुंचे। महापौर ने इस दौरान जहां पिछले साल की उपलब्धियां सभी के सामने रखीं वहीं आगामी बजट में आय और व्यय की भी उपस्थित पार्षदों को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed