फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The maternal side performed the last rites of the daughter

Mandi News: मायका पक्ष ने किया बेटी का अंतिम संस्कार

Sat, 21 Feb 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The maternal side performed the last rites of the daughter
कोटली (मंडी)। उपमंडल कोटली में नीलम की मौत मामले में मायका पक्ष ने शनिवार को अपने पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया। ससुराल पक्ष के प्रति मायका पक्ष में आक्रोश है और वह न्याय की मांग कर रहे हैं। मायका पक्ष ने बेटी को नम आंखों से विदाई दी। चिता को मुखाग्नि मृतका के छोटे भाई भानु ठाकुर ने दी। मृतका के परिजनों ने उसे जलाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

नीलम के चचेरे भाई रामचंद्र ने कहा कि नीलम के साथ पहले मारपीट की हुई थी। नीलम के बाजू और टांगों में कई जगह जख्म के निशान थे। नीलम की चाची लता देवी ने इसके लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि ससुराल पक्ष की ओर से नीलम की किसी ने कोई खैर खबर नहीं ली।
विज्ञापन

नीलम के पिता कृष्ण सिंह का कहना है कि उनका दामाद पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका था। उन्होंने बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कपूर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बता दें कि कोटली उपमंडल के सपलोह में पेट्रोल छिड़ककर महिला के जलने का मामला सामने आया था। परिजनों ने महिला के पति पर ही जलाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed