फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The league will motivate the youth to join the army.

Mandi News: युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करेगी लीग

Sun, 24 May 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The league will motivate the youth to join the army.
पूर्व सैनिकों की अंतिम यात्रा तिरंगे के साथ निकालने का निर्णय
विज्ञापन

टिहरा में इंडियन एक्स सर्विस लीग की पहल, नशे से दूर रखने को चलाया जाएगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। टिहरा क्षेत्र में युवाओं को नशे से दूर रखने और सेना व अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इंडियन एक्स सर्विस लीग टिहरा ने एक नई पहल शुरू की है। लीग ने निर्णय लिया है कि क्षेत्र के प्रत्येक पूर्व सैनिक की अंतिम यात्रा पूरे सैन्य सम्मान और तिरंगे के साथ निकाली जाएगी।

इंडियन एक्स सर्विस लीग टिहरा के संस्थापक एवं चेयरमैन कप्तान रमेश तपवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है। इससे बचाने के लिए युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस सेवाओं की ओर प्रेरित किया जाएगा। इसके तहत 12वीं पास युवक-युवतियों को निशुल्क कोचिंग भी दी जाएगी, ताकि वे भर्ती परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा संस्था की पूर्व सैनिक एकेडमी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही संस्था स्कूलों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति पर प्रेरक कार्यक्रम भी चलाएगी। इसके लिए क्षेत्र के स्कूलों के प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे माह में एक बार प्रातःकालीन सभा में संस्था के कार्यक्रमों को आमंत्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान रमेश तपवाल ने कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों का सम्मान केवल सेवा काल तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी अंतिम विदाई भी पूरे सम्मान के साथ होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से अब किसी भी पूर्व सैनिक की अंतिम यात्रा तिरंगे और सैन्य सम्मान के साथ निकाली जाएगी तथा परिवार को सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज भी भेंट किया जाएगा।

संस्था ने लोगों से अपील की है कि किसी भी गांव में पूर्व सैनिक या सर्वोच्च बलिदानी वीर की अंतिम यात्रा होने पर इसकी सूचना तुरंत इंडियन एक्स सर्विस लीग टिहरा को दें, ताकि उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed