फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The lantern of a dilapidated house fell in Kandhapatan, three seriously injured

कांढापत्तन में जर्जर मकान का लैंटल गिरा, तीन गंभीर घायल

Sun, 10 Apr 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The lantern of a dilapidated house fell in Kandhapatan, three seriously injured
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के कांढापत्तन में रविवार दोपहर बाद जर्जर हुए मकान का लैंटल गिरने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इनमें तीन गंभीर घायलों को धर्मपुर अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रविवार दोपहर बाद नीलकंठ महादेव मंदिर कांढापत्तन के साथ लगते एक पुराने मकान के लैंटल पर कुछ लोग चढ़े थे। यह मकान पुराना और जर्जर था।
विज्ञापन

इसमें कोई नहीं रहता था। अचानक लैंटल गिर गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों में संत राम की टांग टूट गई है, जबकि चमारू राम और प्रकाश चंद के सिर पर चोट आई है। पुलिस में इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसकान पंचायत के प्रधान उमेश ठाकुर ने घटना की पुष्टि की। कहा कि लैंटल अचानक टूट गया। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। तीन घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed