फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The land owner of Balh will get interest up to 15 percent.

Mandi News: बल्ह के भूमि मालिक को मिलेगा 15 फीसदी तक ब्याज

Mon, 05 Jan 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 05 Jan 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
The land owner of Balh will get interest up to 15 percent.
मंडी। जिला न्यायाधीश मंडी की अदालत ने फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से जुड़े मामले में एनएचएआई की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि मध्यस्थ द्वारा पारित अवार्ड पूरी तरह कानून सम्मत है और इसमें हस्तक्षेप का कोई कानूनी आधार नहीं बनता। इस फैसले के बाद अब प्रभावित भू-मालिक को मुआवजे के साथ 15 फीसदी तक ब्याज भी मिलेगा।
विज्ञापन

यह मामला मंडी जिले की बल्ह तहसील के गांव दौंधी (नागचला) की भूमि से जुड़ा है। नेशनल हाईवे-21 के चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने इस भूमि का अधिग्रहण किया था। सक्षम प्राधिकारी बिलासपुर ने 27 अप्रैल 2019 को मुआवजा निर्धारित किया था, जिससे भू-मालिक विजेंद्र सिंह संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने मध्यस्थ के पास गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

मध्यस्थ ने 6 फरवरी 2024 को अपने आदेश में बाजार मूल्य बढ़ाने की मांग तो नहीं मानी, लेकिन भू-मालिक को उचित मुआवजा अधिनियम 2013 के तहत वैधानिक लाभ देने का आदेश दिया। इसमें मुआवजे की राशि पर पहले वर्ष 9 प्रतिशत और उसके बाद 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई ने इस अवार्ड को निरस्त करने के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माना कि मध्यस्थ का फैसला न तो अवैध है और न ही सार्वजनिक नीति के विरुद्ध। न्यायालय ने एनएचएआई की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए मध्यस्थ के अवार्ड को सही ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed