Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The issue of the poor condition of roads and bridges in Balh was raised before the minister.

Mandi News: बल्ह की सड़कों और पुलों की बदहाली का मुद्दा मंत्री के समक्ष उठाया

Fri, 06 Nov 2026 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
The issue of the poor condition of roads and bridges in Balh was raised before the minister.
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बल्ह विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और पुलों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों के निर्माण और पुलों के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।
विधायक ने विशेष रूप से अपर बल्ह और लेदा सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों की खराब स्थिति और पुलों से संबंधित समस्याओं को मंत्री के ध्यान में लाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें और पुल स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनका सीधा संबंध किसानों, बागवानों और ग्रामीण आबादी की सुविधाओं से भी जुड़ा है। ऐसे में इनकी मरम्मत और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संबंधित कार्यों के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया है। विधायक ने उम्मीद जताई कि सरकार बल्ह विधानसभा क्षेत्र की सड़कों और पुलों से जुड़ी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाएगी, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed