फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The issue of the condition of Dharampur, Tihra, Sandhol hospitals was raised in the House.

Mandi News: सदन में उठाया धर्मपुर, टिहरा, संधोल अस्पतालों की स्थिति का मुद्दा

Sat, 29 Nov 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The issue of the condition of Dharampur, Tihra, Sandhol hospitals was raised in the House.
मंडी। धर्मपुर, टिहरा, संधोल के अस्पतालों में चल रहे निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विधानसभा में विधायक चंद्रशेखर ने मुद्दा उठाया। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि अस्पतालों के 80-90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं और कई जगह 6-7 मंजिला इमारतें तैयार हो चुकी हैं। धर्मपुर अस्पताल में लिफ्ट का कार्य पूरा हो गया है जबकि संधोल अस्पताल अभी भी अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहा है। टिहरा अस्पताल का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इन अस्पतालों में 20-22 साल पुरानी एक्सरे मशीनें लगी हुई हैं, जिनकी खराब हालत के चलते मरीजों को प्रभावी इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दशकों के बाद डॉक्टरों की नियुक्ति में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन अक्सर 4-5 दिन में डॉक्टरों का बदल जाना मरीजों के लिए परेशानियां बढ़ा देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खराब एक्सरे मशीनें और अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन जैसी सुविधाओं की अनुपलब्धता क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने आग्रह किया कि कम से कम एक अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की पूर्ण सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि संबंधित अस्पतालों में नई एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनें समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed