{"_id":"6a352d51cb29ca84f80e8689","slug":"the-ideal-time-for-transplanting-basmati-paddy-is-from-june-20-to-june-30-mandi-news-c-90-1-mnd1021-201311-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बासमती धान की रोपाई का उचित समय 20 से 30 जून तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बासमती धान की रोपाई का उचित समय 20 से 30 जून तक
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर ने जून माह के दूसरे पखवाड़े की एडवाइजरी की जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बासमती धान की रोपाई का उचित समय 20 से 30 जून और अन्य किस्मों का 7 जुलाई तक है। कृषि एवं पशुपालन कार्यों को लेकर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के माध्यम से जून के दूसरे पखवाड़े की एडवाइजरी जारी की है।
केंद्र प्रभारी एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. पंकज सूद ने बताया कि धान में खरपतवार नियंत्रण के लिए रोपाई के 4 दिन बाद प्रीटिलाक्लोर (सेफनर के साथ) 65 ग्राम प्रति बीघा या 7 दिन बाद सेफनर के बिना इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा 4-5 दिन के भीतर 2.4 किलोग्राम मैचटी दानेदार दवा प्रति बीघा डालें। उन्होंने बताया कि सीधी बिजाई या रोपाई के 25-30 दिन बाद बाइस्पाईरीबैक 10 ईसी (नोमनीगोल्ड) 16 ग्राम प्रति बीघा का छिड़काव भी खरपतवार नियंत्रण में प्रभावी है। मक्की के साथ दलहन की मिश्रित खेती में स्टाम्प दवा 360 मिलीलीटर प्रति बीघा, 60 लीटर पानी में घोलकर बुवाई के 48 घंटे के भीतर छिड़काव करें।